कन्या उत्थान योजना के 15,040 छात्राओं का डाटा अपलोड

Updated:
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने 31 जनवरी तक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने 31 जनवरी तक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया है. इसे लेकर एमयू द्वारा कुल 15,040 छात्राओं का डाटा अपलोड कर दिया गया है. नोडल अधिकारी डा. सूरज कोनार ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार पोर्टल पर योजना के तहत एमयू से उत्तीर्ण सत्र 2021-24 के नियमित व बैकलॉग के कुल 15,040 छात्राओं का डाटा अपलोड कर दिया गया है.

—-

स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के साथ रजिस्ट्रेशन की तिथि को 18 जनवरी तक के लिये विस्तारित किया है. इसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थी 18 जनवरी तक नामांकन व रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं नामांकन व रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इसके बाद नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये दोबारा मौका नहीं दिया जायेगा.

———–

बिना विलंब शुल्क 20 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 जनवरी से आरंभ किया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 13 से 20 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है, जबकि 21 से 23 जनवरी के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिये विद्यार्थियों को 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, जबकि विलंब शुल्क के साथ 300 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 103 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन