मुंगेर गंगा रेल पुल पर मिला अज्ञात शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की संभावना

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर गंगा रेल पुल पर मिला अज्ञात शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की संभावना

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर गंगा रेल पुल पर शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया. जिसके ट्रेन की चपेट में आने से मौत की संभावना बतायी जा रही है. जब रेल पुलिस ने शव को नहीं उठाया, तो कोतवाली थाना पुलिस ने शव को बरामद कर मुंगेर सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करा कर शव को सुरक्षित रखा गया है. बताया जाता है कि शुक्रवार को मुंगेर गंगा रेल पुल के ट्रैक किनारे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ था. जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी. पेंट और गर्म कपड़ा पहने हुए था. सूत्रों की माने तो शव पहले पटरी पर ही था, जिसके कारण एक घंटे तक ट्रेन का परिचालन भी बाधित था. लेकिन रात में ही उसके शव को पटरी पर से हटा कर ट्रैक के किनारे रख दिया. जिसके बाद ट्रेन का परिचालन जारी हुआ. शव की सूचना जमालपुर जीआरपी थाना को दी गयी. लेकिन जीआरपी थाना ने मामला अपने थाना क्षेत्र के बाहर का बता कर शव नहीं उठाया. जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम कराया गया. शव को पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटा के लिए अस्पताल प्रबंधन की देखरेख में रख गया है. अगर इस अवधी में शव की पहचान नहीं होती है तो शव का अंतिम संस्कार कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन