होली में रंग लगाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन
होली में रंग लगाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला को कराया शांत
जमालपुर. जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे कॉलोनी सटे हरिजन टोला में बुधवार को होली खेलने के दौरान रंग लगने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट एवं पथराव की घटना हुई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कराया. जिसके बाद स्थिति सामान्य हुआ. बताया जाता है कि जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे कॉलोनी से सटे हरिजन टोला में लोग होली खेल रहे थे. इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे. जिन्हें रंग लग गया. इसको लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई. मामला हाथापाई से लेकर पथराव तक जा पहुंचा. सूचना मिलते ही डायल- 112 घटनास्थल पहुंची. लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. जिसके बाद एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद और थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया गया. इस संबंध में एक पक्ष के घायल युवक सदर बाजार निवासी अनीश उर्फ़ नाथों के पुत्र मो सैफ के आवेदन पर जमालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें वादी ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद शिकायत की है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर कांड संख्या 43/26 दर्ज कर पुलिसिया करवाई शुरू की गयी है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है व स्थिति सामान्य है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन