आपराधिक वारदात को अंजाम देने में जुटे दो अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 11:05 PM
थियार के बल पर आपराधिक वारदात को अंजाम देने फिराक में पहुंचे दो युवक को खड़गपुर थाना पुलिस ने बुधवार को रतैठा पंचायत के काली मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया
प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. हथियार के बल पर आपराधिक वारदात को अंजाम देने फिराक में पहुंचे दो युवक को खड़गपुर थाना पुलिस ने बुधवार को रतैठा पंचायत के काली मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया. जिसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की गयी. यह जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुबन दरियापुर गांव निवासी भोला पासवान का पुत्र अमृत कुमार उर्फ बीरबल तथा प्रकाश बिंद का पुत्र खीरू बिंद रतैठा काली मंदिर के समीप किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं. सूचना पर रतैठा काली मंदिर के समीप पुलिस बल के साथ छापेमारी की गयी तो दोनों अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को रतैठा पंचायत भवन के समीप पकड़ा और तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक कट्टा, एक कारतूस तथा चोरी की एक बाइक बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि खीरू बिंद के कमर से देसी कट्टा तथा अमृत कुमार उर्फ बीरबल के जेब से एक कारतूस बरामद हुआ. इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










