रेल इंजन कारखाना जमालपुर में निर्मित पहले आठ व्हीलर टावर कार का हुआ ट्रायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Nov 2024 8:27 PM

विज्ञापन

रेल इंजन कारखाना जमालपुर में यूं तो पहले भी 4 व्हीलर टावर कार का निर्माण किया जाता था. जिसके लिए जमालपुर कारखाना विख्यात रहा है, लेकिन इस कारखाना में पहली बार 8 व्हीलर टावर कर का भी निर्माण किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. रेल इंजन कारखाना जमालपुर में यूं तो पहले भी 4 व्हीलर टावर कार का निर्माण किया जाता था. जिसके लिए जमालपुर कारखाना विख्यात रहा है, लेकिन इस कारखाना में पहली बार 8 व्हीलर टावर कर का भी निर्माण किया गया है. जमालपुर कारखाना द्वारा निर्मित 8 व्हीलर टावर कार का बुधवार को जमालपुर से मुंगेर के बीच सफल ट्रायल किया गया.

7 करोड़ की लागत से बनता है एक 8 व्हीलर टावर कार

जानकारी में बताया गया कि 8 व्हीलर टावर कार का निर्माण भारतीय रेल के आइसीएस चेन्नई और पटियाला के बाद अब जमालपुर कारखाना में भी होना शुरू हो गया है. यहां प्राप्त जानकारी में बताया गया कि पहली बार जमालपुर को 8 व्हीलर टावर कार बनाने की अनुमति प्रदान की गयी है. जमालपुर के साथ यह आदेश भुसावल और दाहोद के रेल कारखाना को भी दिया गया है. इस 8 व्हीलर टावर कार के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ का लागत आता है. इस 8 व्हीलर टावर कार की खासियत यह है कि इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं. जबकि इस टावर कार में लैट्रिन बाथरूम किचन की सुविधा भी प्रदान की गयी है. फोर व्हीलर टावर कार में इस प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं की गयी थी.

100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम

जानकारी में यह भी बताया गया है कि आरडीएसओ द्वारा स्वीकृत इसके डिजाइन पर ही जमालपुर कारखाना में इसका निर्माण किया गया है. इसकी गति सीमा की बात करें तो राजधानी एक्सप्रेस के चलने वाले ट्रैक पर इस 8 व्हीलर टावर कार की गति क्षमता 110 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी. जबकि जिस रेलवे ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होता है. उस रेलवे ट्रैक पर इस 8 व्हीलर टावर कार की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी. 8 व्हीलर टावर कार का निर्माण जमालपुर कारखाना के क्रेन शॉप में किया गया है. जहां के उप मुख्य यांत्रिक अभियंता दीपक कुमार गुप्ता है. मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद बरनवाल की देखरेख में दीपक कुमार गुप्ता की निगरानी में इस 8 व्हीलर टावर कार का निर्माण किया गया है. उल्लेखनीय है कि टावर कार का उपयोग रेलवे के ओवरहेड वायर के मेंटेनेंस के लिए किया जाता है. अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि यह व्हीलर टावर कार जमालपुर से अपराह्न 14:50 बजे मुंगेर के लिए रवाना हुई और वहां से 15:30 बजे वापस चला आया. हाल के दिनों में रेलवे के विभिन्न रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है. इसे देखते हुए 8 व्हीलर टावर कार की उपयोगिता बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन