मनरेगा भवन के पास 32 पुड़िया स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 9.7 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

Drug Crackdown : हवेली खड़गपुर पुलिस ने मनरेगा भवन के पास छापेमारी कर 32 पुड़िया स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. बरामद स्मैक की मात्रा 9.7 ग्राम बताई जा रही है. पुलिस ने तीनों आरोपितों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Drug Crackdown : हवेली खड़गपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अनुमंडल पदाधिकारी आवास के निकट मनरेगा भवन के पास कुछ युवक स्मैक की तस्करी और सेवन कर रहे हैं. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान 32 पुड़िया में रखी कुल 9.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई. पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

तीनों आरोपितों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगर क्षेत्र के भारत माता मोहल्ला निवासी भोला गोस्वामी के पुत्र रोहित कुमार, सिंहपुर गांव निवासी विभाग सिंह के पुत्र अक्षय कुमार तथा मन टोला निवासी मोहम्मद सलीम के पुत्र मोहम्मद जहीर के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों को स्मैक की तस्करी और सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.

पहले भी नशा कारोबार को लेकर हो चुकी है कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी आवास और ब्लॉक कॉलोनी के आसपास पहले भी कई बार स्मैक कारोबार के खिलाफ पुलिस अभियान चलाया जा चुका है. इसके बावजूद नशा कारोबार से जुड़े तत्व लगातार सक्रिय हैं. बीते वर्षों में भी इस क्षेत्र से स्मैक की पुड़िया के साथ कई तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अवैध कारोबार पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया है.

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर, अभियान रहेगा जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मैक का बढ़ता अवैध कारोबार युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा है, जिससे सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं बढ़ रही हैं. लोगों ने प्रशासन से नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने और लगातार अभियान चलाने की मांग की है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. इस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों और मुख्य सरगना की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
सौरभ कुमार

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन