श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकली खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 28 Feb 2026 8:11 PM

विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच ने किया आयोजन

विज्ञापन

हारे के सहारे-खाटू श्याम हमारे के जयकारे से गूंजा शहर, झांकियों ने मोह लिया मन

मुंगेर. मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ खाटू श्याम की भव्य निशान शोभायात्रा निकली गयी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान हारे के सहारे-खाटू श्याम हमारे के जयकारा से पूरा शहर गुंजायमान हो गया. शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ.

रामलीला मैदान दुर्गा परिसर से शनिवार को सुबह नौ बजे निशान यात्रा निकली. इसमें हजारों श्याम प्रेमी निशान लेकर कतारबद्ध चल रहे थे. श्याम बाबा के जयकारे लगा रहे थे. इससे शहर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. निशान शोभायात्रा में लाल-पीले परिधान में महिलाएं शामिल थीं. वहीं पुरुष व बच्चे भी गुलाबी-पीले परिधान में भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहे थे. शोभायात्रा में नृत्य नाटिका की टीम द्वारा भगवान शिव एवं राधा कृष्ण के रूप में अद्भुत प्रदर्शन किया गया एवं मनमोहक झांकी निकाली गयी. नृत्य नाटिका की पूरी टीम को कोलकाता से इस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था. यात्रा में शामिल श्रद्धालु हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है…” , तीन बान के धारी तीनों बाण चलाओ न, ओ सावरे मुझे तेरी जरूरत है…” जैसे भजनों पर नाचते-झूमते रहे. शोभायात्रा रामलीला मैदान दुर्गा स्थान से निकलकर नगर निगम, बेकापुर जुबिवेल, शिवाजी चौक, गांधी चौक, बाटा चौक, एक राजीव गांधी चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए वापस रामलीला मैदान दुर्गा स्थान पहुंच कर समाप्त हुई. कार्यक्रम संयोजक विकास सर्राफ ने बताया कि शहर में निशान यात्रा पिछले 11 वर्षों से हर साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष द्वादशी को बहुत ही धूमधाम से मारवाड़ी समाज की ओर से निकाली जाती है. खाटू श्याम बाबा महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने घटोत्कच के पुत्र व महाबली भीम के पौत्र वीर बर्बरीक से शीश का दान मांगे थे. बर्बरीक ने बिना किसी संकोच के अपने शीश का दान कर दिया था. इनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को कलयुग के अवतार के रूप में जन्म लेने व अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होने का वरदान देकर हारे का सहारा बनाया. निशान यात्रा में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रॉबिन मोदी, सचिव अंकित जालान, संजय जालान, विकास जालान, अजय अग्रवाल, पुनीत मोदी, अमर सर्राफ, राजीव टिबरेवाल, सुबोध वर्मा, उमाशंकर खेतान, कृष्ण अग्रवाल आदि शामिल थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन