मुंगेर शहर में आज शहर से अतिक्रमण हटाने निकलेंगी नगर निगम की टीम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2024 10:39 PM
नगर निगम की ओर से मंगलवार को पूरी तैयारी के साथ शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान निकाला जायेगा.
प्रतिनिधि, मुंगेर. नगर निगम की ओर से मंगलवार को पूरी तैयारी के साथ शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान निकाला जायेगा. इस अभियान में नगर निगम के अलावे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा जवानों की टीम साथ रहेगी. जो शहर की सड़कों पर ठेला लगाने वालों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करेंगी, वहीं फूटपाथ पर से भी अतिक्रमण को हटाया जायेगा. नगर आयुक्त ने 23 अगस्त को ही शहर को अतिक्रमण मुक्त करने लिए 27 अगस्त से अभियान चलाने का आदेश निकाल दिया था. जिसमें नगर निगम के 8 अधिकारियों व कर्मियों की एक टीम भी बनायी गयी है. सूचना के अनुसार जिलाधिकारी स्तर पर जहां प्रशासनिक अधिकारी को इस अभियान में शामिल किया गया है. वहीं दूसरी ओर एसपी स्तर पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों को अभियान से जोड़ा गया है. नगर निगम कार्यालय से सुबह ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन, मजदूर के साथ अभियान निकलेगी. जो एक नंबर ट्रैफिक से अतिक्रमण हटाओं अभियान का शुभारंभ किया जायेगा. बताया गया कि भारी संख्या में पुलिस बल को अभियान से जोड़ा गया है. ताकि अतिक्रमणकारी किसी प्रकार का विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न कर सके.
निर्धारित स्थलों पर ठेला वालों को किया जायेगा शिफ्ट
निगम कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार सड़क पर फल व सब्जी बेचने वाले जितने भी ठेला वाले है उनके लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है. ठेला वाले स्वयं मंगलवार को वहां शिफ्ट हो जाय, नहीं तो निगम का अभियान दल दो नंबर गुमटी, किला परिसर स्थित कंपनी गार्डन के आस-पास अथवा गरैया मॉर्केट में शिफ्ट करायेंगी. इस दौरान अगर उनके द्वाा समस्या उत्पन्न किया जाता है कि उनके साथ सख्ती भी की जा सकती है.
कहते हैं नगर आयुक्त
नगर आयुक्त निखिल धनराज ने बताया कि मंगलवार से अतिक्रमण हटाओं अभियान की शुरूआत की जा रही है. इसलिए पहले ही माइकिंग करा कर अतिक्रमणकारियों को सूचित कर दिया गया है कि वे अपना-अपना अतिक्रमण हटा ले. जबकि ठेला वालों को निर्धारित तीनों स्थलों पर जाने के लिए पहले सूचना दे दी गयी है. अगर इस अभियान में व्यावधान उत्पन्न किया जाता है तो उनसे सख्ती से निपटा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










