बारिश में शाहकुंड मोड़ के पास गिरा विशाल शीशम का पेड़, सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर गिरा हुआ शीशम का पेड़. | Prabhat Khabar Network

सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर शाहकुंड मोड़ के पास भारी बारिश के कारण एक विशाल शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था. पुलिस और वन विभाग की तत्परता से पेड़ हटाकर आवागमन बहाल किया गया.

विज्ञापन

सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर शाहकुंड मोड़ के समीप देर रात एक विशाल शीशम का पेड़ गिरने से दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. अचानक पेड़ गिरने से सड़क के दोनों लेन बंद हो गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरने के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. लोगों का कहना है कि यदि उस समय कोई वाहन गुजर रहा होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. जाम लगने के बाद कुछ छोटे वाहन सड़क किनारे से निकलते देखे गए, जबकि बड़े वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को इसकी जानकारी दी. वन विभाग के फॉरेस्टर रवि कुमार ने बताया कि असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने शाहकुंड मोड़ के पास देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ पर बारिश के कारण विशाल शीशम का पेड़ गिरने की सूचना दी थी.

टीम गठित कर पेड़ हटाकर चालू कराया मार्ग

सूचना मिलते ही वन विभाग ने आनन-फानन में टीम गठित की और त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया. इसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल करा दिया गया, ताकि रात में यात्रियों और वाहन चालकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. समय रहते पेड़ हटाए जाने से मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन