चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, हजारों के सामान जलकर राख
Updated at : 01 Mar 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की गंगटा पंचायत के बिहवे उपरचक गांव के वार्ड नौ में चूल्हे की चिंगारी से एक घर में अचानक आग लग गयी. इसमें घर में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गये
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर.
प्रखंड क्षेत्र की गंगटा पंचायत के बिहवे उपरचक गांव के वार्ड नौ में चूल्हे की चिंगारी से एक घर में अचानक आग लग गयी. इसमें घर में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गये. हलांकि ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार गंगटा पंचायत के वार्ड 9 निवासी बाबूलाल टूडू के घर अचानक आग लग गयी. आग लगने से आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे और घर में रखा सामान इधर-उधर हटाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी तेज और भयावह थी कि घर के कई सामान आग की भेंट चढ़ गये. पीड़ित बाबूलाल टूडू ने बताया कि आग लगने के कारण लगभग एक लाख रूपये का सामान आग में जलकर पूरी तरह राख हो गया. उसने बताया कि उसकी पत्नी दोपहर का खाना चूल्हे पर बनाकर दूसरे काम में व्यस्त हो गयी. इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गयी. उसने बताया कि आग लगने से लगभग 40 मन धान, 20 मन गेहूं, 20 मन चावल, लकड़ी का फर्नीचर सहित घर में रखा कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार जो संभव मदद होगा. वह पीड़ित परिवार को दिया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




