प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन को लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूजा अर्चना और हवन कर माता काली से दुआ मांगी गई

विज्ञापन

जमालपुर.

भाजपा जमालपुर नगर पूर्वी मंडल की ओर से बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान परिसर में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भुट्टो के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने और सबसे लंबी अवधि तक प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी के बने रहने पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने के साथ-साथ राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इस मौके पर पूजा अर्चना और हवन कर माता काली से दुआ मांगी गई.

विश्व शांति के लिए किया गया हवन

भाजपा परिवार के कुल पुरोहित महंत राजेश पाठक उर्फ राजू पाठक ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरा करवाया. इस बीच विश्व शांति के लिए अलग से हवन कुंड में आहुतियां डाली गई. यजमान की भूमिका नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भुट्टो ने निभाई. मुख्य अतिथि बिहार विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री नीशुतोष कुमार यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उपस्थित थे. इसके अतिरिक्त मुख्य रूप से महामंत्री उत्तम सिन्हा, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रहलाद घोष, संतोष कुमार, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मिलन तांती, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि पासवान, राज कुमार तांती, पंकज कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन