आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर आज से विशेष महाअभियान

Updated:
विज्ञापन

डीएम ने की जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक की. जहां उन्होंने बुधवार से आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर आरंभ होने वाले विशेष महाअभियान को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये. डीएम ने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए पूर्व में प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. इस बार यह महाभियान 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों, जीविका दीदियों, आशा, एमओआइसी आदि को सक्रिय होकर इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराना है. उन्होंने निर्देश दिया कि महाभियान को लेकर लगने वाले कैंप में लाभुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. उन्होंने निर्देश दिया कि कैंप स्थल/तिथि सहित आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक कागजातों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित किया जाये, ताकि शत-प्रतिशत व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि इस महाभियान के दौरान जिला के जनवितरण प्रणाली केंद्रों, पंचायत भवन, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के ओपीडी काउंटर पर आयुष्मान कार्ड का निर्माण कराया जायेगा. इसके साथ ही आशा घर-घर जाकर भी आयुष्मान कार्ड का निर्माण करेगी. इस अभियान में फरवरी 2024 तक बने सभी राशन कार्डधारी परिवार के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना है. इसके साथ ही आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत आधार कार्ड के अनुसार 70 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा. अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड का निर्माण बिल्कुल निःशुल्क होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन