बिहार में अब तक खोले जा चुके है 24 एकलव्य स्पोर्ट्स सेंटर, निखर रही खेल प्रतिभा : रवींद्रण शंकरण

Updated:
विज्ञापन
बिहार में अब तक खोले जा चुके है 24 एकलव्य स्पोर्ट्स सेंटर, निखर रही खेल प्रतिभा : रवींद्रण शंकरण

24 जगहों पर सेंटर खोले जा चुके है. जहां खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे है.

विज्ञापन

मुंगेर में खुलेगा टेनिस और तीरंदाजी के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर मुंगेर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने कहा कि बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश में 68 एकलव्य स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर खोलने का निर्णय लिया है, जिसमें 24 जगहों पर सेंटर खोले जा चुके है. जहां खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे है. ये बातें बुधवार को मुंगेर दौरा पर पत्रकारों से बात करते हुए कही. उन्होंने सदर प्रखंड के शीतलपुर में खोले गये एकलव्य स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और बाल्मिकी मैदान यहां नामांकित बच्चों के फुटबॉल ट्रेनिंग का निरीक्षण कया. वहीं मुंगेर क्लब में महिला फुटबॉल खिलाड़यों से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि शीतलपुर में बालकों के लिए फुटबॉल सेंटर खोला गया है. प्रत्येक सेंटर में 30-30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इन खिलाड़ियों को सरकार की ओर से फ्री हॉस्टल सुविधा, खाना-रहना, कोचिंग, शिक्षा और खेल प्रशिक्षण पूरी तरह मुफ्त में दिया जा रहा है. एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इसका उद्देश्य गांव-गांव से प्रतिभाओं को सामने लाना है. ताकि हमारे खिलाड़ी राज्य और देश के लिए मेडल ला सके. उन्होंने कहा कि मुंगेर के खिलाड़ियों के लिए जल्द ही टेनिस और तीरंदाजी की ट्रेनिंग के लिए भी एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल खोला जायेगा. उन्होंने कहा की बिहार के खिलाडी 2032 मे औलाम्पिक खेल मे बिहार का प्रतिनिधितव करेगा और बिहार का नाम रोशन करेगा. मौके पर डॉ वीवी बॉस, जिला फुटबॉल एसोसिशन के सचिव भवेश कुमार, राजेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन