बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2024 6:44 PM
बीपीएससी के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पटना में लाठी चार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के आंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका.
फोटो कैप्शन – 7. पुतला दहन करते एबीवीपी कार्यकर्ता. मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका हवेली खड़गपुर. बीपीएससी के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पटना में लाठी चार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के आंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका. एबीवीपी के नगर मंत्री सौरभ झा के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा में खामियों की वजह से चार लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है. जिला संयोजक अंकित जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द छात्रों के संघर्ष का समाधान निकालें. छात्रों की मांग के अनुसार 70वीं बीपीएससी परीक्षा पूरी तरह से रद्द कर नए सिरे से परीक्षा लिया जाना चाहिए. पुतला दहन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव आनंद, एसएफएस प्रमुख नीतेश मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष प्रिंस रतन, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक सत्यम कुमार निराला, शुभम केसरी, सोनू झा, राजीव नयन, सोनू केसरी, अर्पण कुमारी, अर्चना कुमारी, अर्पित कुमार, सैलब झा, शुभम कुमार सहित एबीवीपी के कार्यकर्ता व छात्र मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










