मुंगेर के दो अनुमंडलों को मिले नए एसडीएम, प्रेम कुमार को खड़गपुर तो महेश कुमार को तारापुर की कमान
ए आई जेनेरटेड सांकेतिक तस्वीर
बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारी प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर और महेश कुमार को तारापुर का नया एसडीएम नियुक्त किया है। प्रशिक्षण के बाद यह उनकी पहली पोस्टिंग है।
मुंगेर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के अधिकारी प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर और महेश कुमार को तारापुर का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.
आपके शहर में
प्रेम कुमार और महेश कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में व्यावसायिक प्रशिक्षण का दूसरा चरण पूरा किया है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दोनों अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 को अकादमी से विरमित किया गया. इसके बाद राज्य सरकार ने दोनों को अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है.
प्रशिक्षण के बाद पहली तैनाती
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रेम कुमार और महेश कुमार की एसडीएम के रूप में यह पहली पदस्थापना है. दोनों युवा अधिकारियों के अनुमंडल में पदस्थापन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जगी है. जल्द ही दोनों अधिकारियों के अपने-अपने अनुमंडल में एसडीएम के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए