अस्पताल की जमीन पर रातों-रात खड़ी कर दी दीवार, डीएम ने दिए प्राथमिकी के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुबोध कुमार | Prabhat Khabar Network

हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और जमीन की मापी कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल की सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ने लगा है. अस्पताल की पुरानी चहारदीवारी तोड़कर जमीन पर कब्जा करने और रातों-रात नयी दीवार खड़ी किये जाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने मामले का संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुरानी चहारदीवारी तोड़कर निर्माण का आरोप

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अस्पताल की पुरानी चहारदीवारी तोड़कर पूर्व स्वास्थ्यकर्मी सीता कुमारी द्वारा कथित रूप से नयी दीवार का निर्माण कराया जा रहा था. सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश दिया. आरोप है कि इसके बावजूद रात में दीवार खड़ी कर दी गयी. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना हवेली खड़गपुर थाना और जिलाधिकारी को दी.

जमीन की मापी के बाद हटेगा अतिक्रमण

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ अस्पताल की जमीन की विधिवत मापी कराने का निर्देश दिया है. मापी और दस्तावेजों की जांच के बाद सरकारी जमीन पर किये गये पक्के निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जायेगी.

पहले भी उठता रहा है अतिक्रमण का मामला

बताया जाता है कि अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर पूर्व में भी नगरवासियों द्वारा विरोध किया जाता रहा है. चहारदीवारी के अभाव में अस्पताल की जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा कर पक्का निर्माण किये जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं. डीएम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

डीएम के निर्देश के बाद अस्पताल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. मामले में अब जमीन की मापी और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन