बाढ़ का पानी बरियारपुर पावर सब स्टेशन में घुसा, कई संपर्क पथ डूबे

Updated:
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन एवं संपर्क पथ पर बाढ़ पानी | Prabhat Khabar Network

बरियारपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पावर सब स्टेशन में पानी घुस गया है। संपर्क मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

बरियारपुर (मुंगेर) : गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब बरियारपुर प्रखंड में दिखने लगा है. कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क पथों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है. वहीं बरियारपुर विद्युत पावर सब स्टेशन में भी बाढ़ का पानी आंशिक रूप से प्रवेश कर गया है. इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई संपर्क पथों पर चढ़ा बाढ़ का पानी

गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है. नदी किनारे स्थित खेतों में लगी फसलें भी बाढ़ के पानी में डूब गयी हैं. काला टोला से मुख्य मार्ग तक जाने वाले संपर्क पथ और एकाशी गांव से मुख्य मार्ग तक जाने वाले संपर्क पथ पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है. इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

गांवों का संपर्क टूटने की बढ़ी आशंका

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से जल्द ही कई गांवों का मुख्य शहर से संपर्क भंग होने की आशंका है. इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ सकता है. इन गांवों के कई बच्चे उच्च विद्यालय, इंटर और डिग्री की पढ़ाई के लिए शहर आते-जाते हैं. प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था की जाती है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार यह पर्याप्त नहीं है.

मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे लोग

बाढ़ का पानी फैलने के कारण पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ गयी है. मवेशी पालक अपने पशुओं को लेकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं. रतनपुर और कल्याणपुर बहियार में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है.

पावर सब स्टेशन में पानी घुसने से बिजली संकट की आशंका

बरियारपुर विद्युत पावर सब स्टेशन में बाढ़ का पानी आंशिक रूप से प्रवेश कर चुका है. जलस्तर में और वृद्धि होने पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. इससे प्रखंड के बड़े इलाके में बिजली संकट उत्पन्न हो सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संपर्क पथों और विद्युत व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन