बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

नाले में सिर टकराने से सिर में भी गंभीर चोटें आयी.

विज्ञापन

मुंगेर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली तलाब गोयनका धर्मशाला के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय रजनीकांत राय उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. वहीं दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी आंशिक रूप से घायल हो गया. बताया गया कि लालदरवाजा निवासी नरेशचंद्र राय का 50 वर्षीय पुत्र रजनीकांत राय रविवार की दोपहर बाजार से पैदल ही अपने घर लालदरवाजा जा रहा था. इसी दौरान लालदरवाजा की ओर से एक नंबर गुमटी निवासी सिकंदर मलिक का पुत्र सुनील मलिक तेज रफ्तार में बाइक से आ रहा था. मछली तलाब के समीप उसने रजनीकांत को टक्कर मार दी. जिससे उसका पैर टूट गया. साथ ही पास के नाले में सिर टकराने से सिर में भी गंभीर चोटें आयी. जबकि बाइक सवार सुनील मलिक भी आंशिक रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. जहां से रजनीकांत राय को परिजन गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर चले गये. जबकि पुलिस द्वारा बाइक सवार युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन