मुंगेर में जमीन के नीचे छिपाकर रखी थी शराब, बच्चों को साथ लेकर करता था डिलीवरी: पति-पत्नी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर में जमीन के नीचे छिपाकर रखी थी शराब, बच्चों को साथ लेकर करता था डिलीवरी: पति-पत्नी गिरफ्तार

आदर्श थाना जमालपुर में चल रही कार्रवाई

Munger news: गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदपुर निवासी मंगल मुकेश प्रभाकर दास और उसकी पत्नी पूनम देवी उर्फ पूनम सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके घर से विभिन्न ब्रांड की कुल 37.99 लीटर शराब बरामद की है.

विज्ञापन

फरीदपुर में पुलिस की कार्रवाई, मिट्टी खोदते ही निकलने लगी शराब की बोतलें

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Munger news: जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर वार्ड संख्या-35 में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद की है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान लगभग 150 बोतल विदेशी शराब जब्त की और इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदपुर निवासी मंगल मुकेश प्रभाकर दास और उसकी पत्नी पूनम देवी उर्फ पूनम सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके घर से विभिन्न ब्रांड की कुल 37.99 लीटर शराब बरामद की है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पति-पत्नी आदतन शराब कारोबारी हैं. वर्ष 2017 में भी इनके मकान से शराब बरामद हुई थी, जिसके बाद भवन को सील कर दिया गया था. बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मकान खोला गया, लेकिन दोनों फिर से अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय हो गए.

पुलिस के अनुसार, पूनम देवी इलाज के बहाने विभिन्न शहरों से शराब लाकर अपने पति को उपलब्ध कराती थी. वहीं उसका पति मोटरसाइकिल पर बच्चों को बैठाकर शराब की डिलीवरी करता था, जिससे लोगों को उस पर शक नहीं होता था.

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब काफी महंगी और विभिन्न ब्रांड की है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब की आपूर्ति शहर के चुनिंदा ग्राहकों और कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों तक की जाती थी.

बोरी हटाते ही खुला राज

पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो आरोपित महिला ने कार्रवाई का विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगी. इसी दौरान पुलिस टीम की नजर मकान के अंदर जमीन पर बिछी एक बोरी पर पड़ी. बोरी हटाने पर मिट्टी असामान्य और खुरदरी दिखाई दी.

संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने मिट्टी हटानी शुरू की. खुदाई करते ही जमीन के नीचे से एक-एक कर शराब की बोतलें निकलने लगीं. यह देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. काफी देर तक खुदाई के बाद बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई.

पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की आपूर्ति कहां से होती थी और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. गिरफ्तार पति-पत्नी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन