ePaper

एनसी बरदह ने इटहरी को 2-0 से किया पराजित

Updated at : 16 Dec 2024 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

कापड़ी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता जारी

विज्ञापन

कापड़ी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता जारी

मुंगेर.

सदर प्रखंड के बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में खेले जा रहे नवल किशोर कापड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को खेला गया. इसमें एनसी बरदह की टीम ने इटहरी को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया.

गोल रहित रहा पहला हाफ

मुख्य अतिथि नगर निगम के डिप्टी मेयर खालिद हुसैन, डॉ अजय कुमार एवं समाजसेवी प्रभुदयाल सागर ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाया व गेंद में किक मारकर खेल की शुरूआत की. खेल शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था. इसके कारण खेल काफी रोमांचक हो गया और दोनों टीमों में से कोई गोल ही नहीं कर पा रही थी. प्रथम हाफ का खेल गोल रहित बराबरी पर खत्म हुआ. दूसरे हाफ के खेल में भी एक दूसरे पर गोल करने का खिलाड़ियों ने भरसक प्रयास किया. लेकिन कामयाबी किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिल पा रही थी. हालांकि दूसरे हाफ के अंतिम तीन मिनट जब खेल समाप्ति पर था तो एनसी बरदह के जर्सी नंबर-9 मुनव्वर ने शानदार गोल किया. खेल के अंतिम शेष बचे 1 मिनट में पुन: एनसी बरदह के जर्सी नंबर-11 अब्दुल ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में टीम का स्थान सुरक्षित कर दिया. एनसी बरदह के मो मुनव्वर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. निर्णायक मंडली में रंजीत कुमार, मो रजी अहमद, अजय कुमार यादव, शुभम कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन