जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

बरियारपुर में टहलने निकले 30 वर्षीय अन्नू कुमार की जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा ऋषिकुंड हॉल्ट के पास हुआ, जहां 10 दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना हुई थी.

विज्ञापन

बरियारपुर (मुंगेर) : जमालपुर-भागलपुर रेल मार्ग पर ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

टहलने निकला था युवक, ट्रेन की चपेट में आया

जानकारी के अनुसार बरियारपुर बस्ती निवासी उपेंद्र पासवान का बड़ा बेटा 30 वर्षीय अन्नू कुमार सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने निकला था. वह ऋषिकुंड हॉल्ट से जमालपुर की ओर रेल लाइन के किनारे-किनारे जा रहा था.

इसी दौरान जमालपुर की ओर से रतनपुर स्टेशन पार कर बरियारपुर की तरफ आ रही 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में वह ऋषिकुंड हॉल्ट से कुछ पहले डाउन ट्रैक पर आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था अन्नू

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की मां पिंकी देवी और पिता उपेंद्र पासवान समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां का रोते हुए कहना था, “बेटा अकेले क्यों गये, मुझे भी साथ ले जाते.”

अन्नू दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

10 दिन पहले भी इसी जगह हुआ था हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले भी इसी स्थान पर एक अन्य व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बरियारपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन