ePaper

दवा की उपलब्धता में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग सूबे में अव्वल

Updated at : 09 Feb 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
दवा की उपलब्धता में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग सूबे में अव्वल

मुंगेर स्वास्थ्य विभाग लगातार तीसरी बार पूरे सूबे में दवाओं की उपलब्धता में पहले नंबर पर रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर स्वास्थ्य विभाग लगातार तीसरी बार पूरे सूबे में दवाओं की उपलब्धता में पहले नंबर पर रहा है. जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित दवाओं की उपलब्धता में 92 प्रतिशत लक्ष्य बनाये रखने के मामले में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग लगातार तीसरी बार सूबे में पहले स्थान पर रहा है.

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि पूर्व में राज्य स्तर से प्रत्येक माह स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की समीक्षा की जाती थी. जिसके बाद प्रत्येक माह रैंकिंग जारी की जाती थी, लेकिन अब राज्य स्तर से प्रत्येक सप्ताह जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की समीक्षा की जा रही है. जिसे लेकर जिला स्तर से भी प्रत्येक सप्ताह सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ दवा की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की जा रही है. साथ ही निर्धारित मानक के अनुरूप दवा उपलब्ध रखने का निर्देश दिया जा रहा है. डीपीएम मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि राज्य स्तर से अब प्रत्येक सप्ताह इसकी रैंकिंग जारी की जाती है. जिसमें पूरे देश में जहां बिहार दवाओं की उपलब्धता में नंबर एक पर रहा है. वहीं मुंगेर जिला पूरे सूबे में पहले स्थान पर रहा है. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लगभग 90 से 92 प्रतिशत दवाएं न केवल उपलब्ध है, बल्कि यह दवाएं मरीजों को भी दी जा रही है.

दवाओं की उपलब्धता

स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित दवा उपलब्ध दवा

सदर अस्पताल 424 382

अनुमंडल अस्पताल 293 269

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 290 263

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 277 252

शहरी स्वास्थ्य केंद्र 174 163

एपीएचसी 187 173

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर 147 138

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन