शुक्रवार से लापता थी बीएड छात्रा, रविवार को घर के पास कुएं में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

7. मौके पर पड़ताल करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

मुंगेर में नौकरी की तलाश में जुटी 22 वर्षीय बीएड छात्रा कोमल भारती का शव घर के पास कुएं से बरामद हुआ है. परिजनों के अनुसार, वह तीन सालों से नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी और सफलता न मिलने से परेशान थी. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Munger BEd Student Death: नौकरी की तैयारी में जुटी 22 वर्षीय बीएड छात्रा कोमल भारती की मौत ने मुंगेर के नवटोलिया इलाके को झकझोर दिया. शुक्रवार सुबह अचानक लापता हुई कोमल का शव रविवार की सुबह उसके घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोमल पिछले करीब तीन वर्षों से नौकरी पाने की तैयारी कर रही थी. परिजनों के अनुसार, पढ़ाई में मेधावी कोमल लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी की तैयारी में जुटी थी. सफलता नहीं मिलने को लेकर वह परेशान रहती थी. हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है.

दो दिन से तलाश रहे थे परिजन, फिर कुएं में मिला शव

कोमल भारती नवटोलिया की रहने वाली थी. शुक्रवार की सुबह वह अचानक घर से लापता हो गयी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

परिवार के लोगों और आसपास के लोगों ने संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोमल का कोई पता नहीं चला. इसके बाद शनिवार को उसके पिता अवधेश कुमार ने कासिम बाजार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी.

परिजन अभी कोमल की तलाश में जुटे ही थे कि रविवार की सुबह घर के समीप स्थित कुएं में उसका शव मिलने की सूचना मिली.

कुएं में शव दिखते ही मची अफरातफरी

रविवार सुबह आसपास के लोगों की नजर कुएं में पड़े शव पर गयी. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोमल के परिजनों और पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया.

शव की पहचान कोमल भारती के रूप में होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. कुछ ही समय पहले तक जिस बेटी की तलाश परिवार कर रहा था, उसका शव सामने देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

तीन साल से नौकरी के लिए कर रही थी तैयारी

परिजनों के अनुसार, कोमल पढ़ाई में मेधावी थी. बीएड की पढ़ाई के साथ वह पिछले करीब तीन वर्षों से नौकरी पाने की तैयारी कर रही थी.

लगातार प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने से वह परेशान रहती थी. पिता अवधेश कुमार ने पुलिस को बताया कि नौकरी नहीं मिलने को लेकर कोमल काफी चिंतित रहती थी.

कोमल तीन बहनों में सबसे छोटी थी. परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं. वह पढ़ाई पूरी कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी और नौकरी हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी.

क्या नौकरी की चिंता से थी परेशान?

कोमल की मौत के बाद परिवार और आसपास के लोगों के बीच कई तरह के सवाल हैं. परिजनों ने नौकरी नहीं मिलने के कारण उसके परेशान रहने की बात पुलिस को बतायी है.

हालांकि, केवल इस आधार पर उसकी मौत के कारण के बारे में कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शुक्रवार सुबह लापता होने के बाद कोमल किन परिस्थितियों में घर के समीप स्थित कुएं तक पहुंची.

Munger BEd Student Death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया युवती की मौत कुएं में डूबने से होने की आशंका है. लेकिन वह कुएं में कैसे पहुंची और घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं, इसका अभी स्पष्ट जवाब नहीं मिला है.

8. छात्रा का फाइल फोटो  | Prabhat Khabar Network
8. छात्रा का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

Also Read: बाढ़ के खतरे को लेकर पटना से भागलपुर तक प्रशासन हाई अलर्ट, गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई टेंशन

Also Read: बिहार में देर रात 23 IAS अफसरों का तबादला, इन जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन