विधायक ने गांधी टोला व बनवर्षा का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन

तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह ने रविवार को नगर परिषद के वार्ड संख्या 01 और 02 के गांधी टोला और बनवर्षा का दौरा कर जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी ली.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह ने रविवार को नगर परिषद के वार्ड संख्या 01 और 02 के गांधी टोला और बनवर्षा का दौरा कर जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी ली. वहीं जन समस्याओं से भी अवगत हुए. इस दौरान विधायक गांव की महिला और पुरुषों से मिलकर उनकी समस्याओं का हाल जाना और समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया. ग्रामीणों ने विद्यालय के लिए जमीन की कमी की वजह से बच्चों के दूसरे गांव जाने की समस्या बतायी. इस पर विधायक ने सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और अंचलाधिकारी से बात कर जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. विधायक ने कहा कि पूर्व में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर गांधी टोला के लोगों ने शिकायत कर इसके निर्माण पर जोर दिया था. जिसे मैंने अपने प्रयासों से सड़क निर्माण कराया. इस मौके पर वार्ड पार्षद श्याम सुंदर दास, अशोक सिंह, दीपक दास, सुधीर दास, विनय कुमार, ओम प्रकाश निराला, बब्लू, मनोज कुमार , नगर जदयू अध्यक्ष संजय मंडल, अनिल कुमार सिंह, सुजीत मुन्ना समेत अनेक प्रबुद्ध जन मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन