बच्ची से छेड़खानी करने वाला अधेड़ गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2024 7:37 PM

विज्ञापन

सफियासराय थाना क्षेत्र के गौरीपुर में एक अधेड़ ने पड़ोस की चार वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी की. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मुंगेर. सफियासराय थाना क्षेत्र के गौरीपुर में एक अधेड़ ने पड़ोस की चार वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी की. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि गौरीपुर की महिला ने रविवार को सफियासरय थाना में लिखित शिकायत किया कि उसकी चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही राजदेव पासवान ने गलत नीयत से छेड़खानी किया. उसने कहा कि वह मेरी बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर प्रसाद खाने बुलाया. इसके बाद छेड़खानी की. बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी. इसके बाद महिला ने राजदेव पासवान के विरुद्ध सफियासराय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया. सफियासराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां के आवेदन के प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित राजदेव पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. न्यायालय के आदेश पर आरोपित के घर की कुर्की मुंगेर. मुफस्सिल थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रविवार को मारपीट व हत्या का प्रयास मामले के आरोपित तौफिर निवासी राजेंद्र यादव के घर कुर्की की कार्रवाई की. मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तौफिर निवासी राजेंद्र यादव के विरुद्ध कुर्की का आदेश कोर्ट द्वारा प्राप्त हुआ था. उस पर मारपीट व हत्या का प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज है. इसमें वह फरार चल रहा था. कुर्की के दौरान उसके घर का किबाड़, खिड़की, फ्रीज, चौकी, गैस चूल्हा, बर्तन सहित सारा मुख्य सामान कुर्क करते हुए जब्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन