मंगल सूत्र व कान की बाली चोरी करने वाला उचक्का गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खड़गपुर थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय रोड स्थित रेंजर ऑफिस के निकट झांसा देकर उचक्कों ने विगत दिनों मुरादे पंचायत के कौशलपुर गांव निवासी रंजू देवी के गले से सोने की चकती व कान की बाली उड़ा लिया था.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय रोड स्थित रेंजर ऑफिस के निकट झांसा देकर उचक्कों ने विगत दिनों मुरादे पंचायत के कौशलपुर गांव निवासी रंजू देवी के गले से सोने की चकती व कान की बाली उड़ा लिया था. इसी मामले में पुलिस ने रविवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया. खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के गले से सोने की चकती व कान की बाली गायब करने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंबेडकर चौक से एक युवक को पकड़ा गया. जिसकी पहचान पीड़ित महिला से करायी गयी. महिला ने युवक की पहचान की जो खड़गपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मनोज मंडल का पुत्र अंकुश कुमार है. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. विदित हो कि इस मामले में रंजू देवी ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात उचक्का के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन