जातीय जनगणना का लोजपा आर ने किया स्वागत

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

केंद्र सरकार जातीय जनगणना करवायेगी. लोजपा आर के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान ने इसकी मांग लंबे अर्से तक करते रहे.

विज्ञापन

तारापुर. केंद्र सरकार जातीय जनगणना करवायेगी. लोजपा आर के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान ने इसकी मांग लंबे अर्से तक करते रहे. वहीं पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी इस मांग को करते रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जातीय जनगणना कराये जाने की घोषणा का देश के सभी हिस्सों में स्वागत कर रही है. ये बातें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से सभी जातियों को फायदा मिलेगा. सभी जातियों की संख्या का पता चलेगा और विकास कार्य का प्रारूप उसी तरीके से बनेगा. बिहार की जनता चाहती है कि चिराग पासवान को बिहार की बागडोर मिले. चिराग पासवान की जिन स्थानों पर सभा होती है. बड़ी संख्या में सभी जाति व धर्म के लोग शामिल होते हैं. बिहार उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है. उसे अच्छा बनाने के लिये बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का संकल्प जरूरी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी अनर्गल प्रलाप करते हैं. जिसका कोई आधार नहीं है. पासी समाज के हित मे ताड़ी को लेकर बात किया गया तो विपक्ष को अपच हो गया. जबकि लोजपा आर आरंभ से पासी समाज के हित में रही है और रहेगी. मौके पर जयराम मंडल, रोहित सिंह, विशाल आनंद, कैलाश भगत आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन