पहुंच पथ और पक्की पुलिया की मांग पर ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे जाम रखा फोरलेन
सड़क फोरलेन जाम करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर रतनपुर के ग्रामीणों ने पहुंच पथ और पक्की पुलिया की मांग को लेकर साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम किया। एनएचआई ने दिया आश्वासन।
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में रतनपुर-खोटाडीह पुल के समीप पहुंच पथ और पक्की पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को रतनपुर और डंगराचक के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक फोरलेन पर आवागमन बाधित रखा. जाम के कारण मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
आपके शहर में
पहुंच पथ नहीं होने से ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों का कहना था कि फोरलेन निर्माण के बाद गांव तक आने-जाने के लिए समुचित पहुंच पथ की व्यवस्था नहीं की गई है. इसके अलावा रतनपुर-खोटाडीह पुलिया संख्या 84015 के नीचे पक्की ढलाई नहीं होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है. ग्रामीण लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं.
एनएचएआई अधिकारी ने दिया आश्वासन
जाम की सूचना मिलने पर एनएचएआई के निदेशक मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्थल का निरीक्षण कर उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और यातायात सामान्य हुआ.
दोबारा आंदोलन की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे. आंदोलन में ब्रह्मानंद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुनील राय, शंकर कुमार, दशरथ मंडल, रविंद्र मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए