बिहार के मुंगेर में शौचालय की टंकी से मिला लापता युवती का शव, पति और सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मृतका की फाइल फोटो और घर में पसरा सन्नाटा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: बिहार के मुंगेर में एक नवविवाहिता की मौत की गुत्थी पुलिस सुलझाएगी. युवती की मौत परीक्षा से ठीक पहले संदिग्ध रूप से हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में एक नवविवाहिता की हत्या करके उसके शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया गया था. असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ कुशवाहा टोला गांव की यह घटना है. मृतका की पहचान अमीषा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है. जिसकी शादी दो साल पहले हुई थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है और मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लापता थी युवती, मां ने थाने में की थी शिकायत

शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के अशोक कुमार सिंह की 20 वर्षीय पुत्री अमीषा कुमारी का शव मिलने से सनसनी फैली है. अमीषा की शादी सजुआ कुशवाहा टोला गांव के नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ दो साल पहले हुई थी. बीते 7 मार्च को मृतका की मां मीरा देवी ने असरगंज थाने में अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी थी. जांच के आधार पर असरगंज थाना की पुलिस ने रविवार की देर रात को सजुआ कुशवाहा टोला गांव से शव बरामद किया है.

ALSO READ: ‘लोग हंसते हैं…’ भागलपुर में पत्नी-सास से परेशान युवक ने की खुदकुशी, 8 पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

शौचालय की टंकी से बरामद हुआ शव

युवती का शव उसके पति आशीष कुमार के घर के पीछे बने शौचालय की टंकी से बरामद किया गया. घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से महिला की मौत का सस्पेंस बाहर आएगा.

मृतका का पति और सास गिरफ्तार

मौके से मृतका के पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दोनों से पूछताछ की है. मालूम हो कि मृतका झारखंड के टाटा में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी. 10 मार्च से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी. वहीं मृतक के पति भी झारखंड के जमशेदपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करता था.

(असरगंज से हिमांशु सिंह की रिपोर्ट)

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन