मां व भाइयों को चाकू से हमला कर जख्मी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड हसनपुर गांव में चाकू से हमला कर मां व भाइयों को जख्मी करने वाले कलयुगी बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड हसनपुर गांव में चाकू से हमला कर मां व भाइयों को जख्मी करने वाले कलयुगी बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में मां के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार सुरेंद्र कुमार को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने की. सीताकुंड हसनपुर निवासी विजय मंडल की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि उसका छोटा बेटा सुरेंद्र कुमार हमलोगों से अलग होकर कटरिया में रहता है. 13 अक्तूबर की सुबह वह घर आया और मेरे घर का करकट तोड़ दिया और मेरे साथ मारपीट भी किया. पुन: शाम 6:30 बजे मैं, मेरा पुत्र दीपक मंडल, पुनीत कुमार और मेरी पोतहू मुस्कान देवी व उसका बच्चा घर पर थे. तभी सुरेंद्र घर आया आर बोला चलो घर का फैसला करना है. हमलोगों को घर के अंधेरा में ले गया और चाकू से हमला कर दिया. इसमें मैं, मेरा बेटा दीपक व पुनीत घायल हो गये. हमलोगों के हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे और मेरे छोटे पुत्र सुरेंद्र को पकड़ लिया. सूचना पर पुलिस पहुंची तो सुरेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया. मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा शराब बेचने के आरोप में जेल भी जा चुका है. वह हथियार बेचने का काम भी करता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित बेटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए