झारखंड के साहिबगंज से फरार हत्यारोपी को जमालपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल जमालपुर की गिरफ्त में सुशांत कुमार

Jamalpur RPF Action : रामपुरहाट-गया पैसेंजर से भाग रहा था हत्या का आरोपी, मोबाइल सर्विलांस के आधार पर साहिबगंज पुलिस की सूचना पर जमालपुर में हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन

मुंगेर (जमालपुर) से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Jamalpur RPF Action : झारखंड के साहिबगंज थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक मामले के आरोपी को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया. साहिबगंज पुलिस की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने प्लेटफॉर्म संख्या दो पर घेराबंदी कर रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही आरोपी सुशांत कुमार को दबोच लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को साहिबगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया.

मोबाइल सर्विलांस से मिला आरोपी का सुराग

जानकारी के अनुसार हत्या के मामले का आरोपी सुशांत कुमार पुलिस को चकमा देकर रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन से फरार हो रहा था. इस दौरान साहिबगंज पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर रखा हुआ था. लोकेशन के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी जमालपुर की ओर आ रहा है. इसके बाद साहिबगंज पुलिस ने जमालपुर आरपीएफ से संपर्क कर सहयोग मांगा.

प्लेटफॉर्म पर की गई घेराबंदी

सूचना मिलते ही जमालपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने एक विशेष टीम का गठन किया. रामपुरहाट-गया पैसेंजर के जमालपुर पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म संख्या दो पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दी. इस बीच साहिबगंज पुलिस ने आरोपी का फोटो भी उपलब्ध कराया, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सकी.

ट्रेन से उतरते ही दबोचा गया आरोपी

Jamalpur RPF Action : ट्रेन के जमालपुर स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ जवानों ने संबंधित कोच को चारों ओर से घेर लिया. प्लेटफॉर्म पर उतरते ही आरोपी सुशांत कुमार को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के लिए आरपीएफ पोस्ट लाया गया. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की सूचना साहिबगंज पुलिस को दी गई.

साहिबगंज पुलिस के हवाले किया गया आरोपी

शुक्रवार को साहिबगंज पुलिस जमालपुर आरपीएफ पोस्ट पहुंची. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी सुशांत कुमार को साहिबगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया. साहिबगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए जमालपुर आरपीएफ की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी. इस कार्रवाई की शहर में भी चर्चा रही.

ALSO READ: मुंगेर जेल में बंद मनीष की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन