जनशिकायत को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक से हो मिलना हो 3 बजे के बाद आयें

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
जनशिकायत को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक से हो मिलना हो 3 बजे के बाद आयें

अलग सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने कार्यालय के बाहर नोटिस चिपकाकर अपराह्ण 3 बजे से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया है.

विज्ञापन

– कार्यावधि में अधिकारी के बैठने का आदेश, समय निर्धारित कर खुद जारी कर दी है सूचना

मुंगेर

सरकार के सात निश्चय-3 के तहत जन शिकायत को लेकर अगर आपको अस्पताल उपाधीक्षक से मिलना हो तो अपराहन 3 बजे के बाद आना होगा. सरकार के निर्देशानुसार भले ही सोमवार और शुक्रवार को अपने कार्यावधि में अधिकारियों को अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जन शिकायत सुनने का आदेश हो, लेकिन इससे अलग सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने कार्यालय के बाहर नोटिस चिपकाकर अपराह्ण 3 बजे से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया है.

सरकार के सात निश्चय-3 के सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अधिकारियों को कार्यावधि के दौरान अपने कार्यालय में उपस्थित होना है, ताकि लोग अपनी शिकायत उन तक पहुंच सके. यदि किसी अपरिहार्य कारण से अधिकारी बाहर होते हैं तो उनकी जगह उनके द्वारा नियुक्त अधिकारी को कार्यालय में जन शिकायत के लिये उपस्थित रहना है.

अस्पताल उपाधीक्षक ने जारी किया फरमान

सदर अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके परिजनों के पास आये दिन कोई न कोई शिकायत होती है, लेकिन यदि जन शिकायत के दिन सोमवार या शुक्रवार को अस्पताल उपाधीक्षक से शिकायत करना चाहते हैं तो आपको 3 बजे के बाद आना होगा, क्योंकि अस्पताल उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर इसके लिये बकायदे सूचना तक लगी है. जिसमें जन शिकायत का समय 3 से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. हलांकि इसे लेकर जिलाधिकारी व सिविल सर्जन के आदेश में तो अधिकारियों को कार्यावधि के दौरान अपने कार्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है, लेकिन अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा कार्यावधि की जगह एक समय सुनिश्चित कर दिया गया है.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि अस्पताल उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर लगे सूचना को हटाने को कहा गया है. साथ ही कार्यावधि में उपाधीक्षक को उपस्थित रहने का निर्देश दिया जायेगा.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन