गैस एजेंसी के कर्मी लापता, खोज में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्नेहदीप गैस एजेंसी, बरियारपुर में कार्यरत एक कर्मी गांधीपुर निवासी 45 वर्षीय अशोक मंडल पिछले 24 घंटे से गायब है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरियारपुर. स्नेहदीप गैस एजेंसी, बरियारपुर में कार्यरत एक कर्मी गांधीपुर निवासी 45 वर्षीय अशोक मंडल पिछले 24 घंटे से गायब है. परिजन भी उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला. उसके गायब हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुके हैं और परिजन अब किसी अनहोनी से भयभीत नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, अशोक मंडल कई लोगों से रुपये उधार ले रखा था और रुपये देने के डर से घर छोड़ कर कहीं चला गया है. वहीं स्नेहदीप गैस एजेंसी के संचालक सुनील सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुंगेर जाने के क्रम में अशोक से बात हुई थी और पिछले दो दिन का गैस सिलिंडर वितरण का पैसा भी उसी के पास था और जमा करने कहा गया था. लगभग एक लाख रुपये उसके पास है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन