ePaper

दवा सेवन के साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आगाज, घर-घर जाकर आशा खिलायेगी डीइसी व एल्बेंडाजोल की दवा

Updated at : 10 Feb 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
दवा सेवन के साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आगाज, घर-घर जाकर आशा खिलायेगी डीइसी व एल्बेंडाजोल की दवा

डीईसी की तीन एवं एलबेंडाजोल की एक गोली का सेवन कर किया.

विज्ञापन

फोटो संख्या : फोटो कैप्शन : 24. दवा सेवन के साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम प्रारंभ प्रतिनिधि, तारापुर/ हवेली खड़गपुर/ असरगंज ——————————————————– 10 से 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम काे लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवधि में मेगा कैंप के माध्यम से लोगों को दवा का सेवन कराया जायेगा. साथ ही दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी. तारापुर : फाइलेरिया बीमारी से बचाव एवं इसकी रोकथाम को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज, अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डाॅ बिंदु कुमारी, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय तथा बीसीएम पूनम कुमारी ने डीईसी की तीन एवं एलबेंडाजोल की एक गोली का सेवन कर किया. मौके पर डॉ बिंदु ने फाइलेरिया रोग से बचाव, समय पर दवा सेवन तथा इसके महत्व पर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी. जानकारी दी कि 11 फरवरी को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर माइक्रोप्लान के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा. वहीं 25 से 27 फरवरी तक प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दवा दी जाएगी. हवेली खड़गपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने एल्बेंडाजोल की दवा खाकर इसकी शुरुआत की. इस दौरान एएनएम स्कूल की छात्राओं को भी दवा खिलाई गई. डॉ सुबोध ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आगामी 27 फरवरी तक चलेगा. इसके लिए प्रचार-प्रसार रथ भी रवाना किया गया है. इस अवधि में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को डीईसी और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाएंगे. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली सरकार द्वारा साल में एक बार मुफ्त में खिलाई जाती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को यह दवा नहीं खिलानी है. असरगंज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य अनिल सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परवेज अख्तर ने किया. इसके उपरांत अधिकारियों एवं जिप सदस्य ने स्वयं फलेरिया रोधी दवा का सेवन कर लोगों को दवा खाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर डॉ परवेज अख्तर ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 27 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान 11 फरवरी को मेगा कैंप के माध्यम से दवा का सेवन कराया जायेगा. साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूली बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि इस अभियान में 50 आशा कार्यकर्ता, 4 सुपरवाइजर एवं 2 वॉलिंटियर को लगाया गया है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन