मंदिर सफाई के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंदिर सफाई के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव

विज्ञापन

आधा दर्जन लोग घायल, एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घौताल महतो टोला टीकारामपुर में बुधवार को होली के अवसर पर मंदिर की सफाई को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट व पथराव शुरू हो गया. इस हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जबकि मौके पर खड़ा एक ई-रिक्शा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पथराव की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं.

गंदे पानी के बहाव को लेकर हुआ विवाद

बताया जाता है कि ग्रामीण होली को लेकर मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे. इलाके में नाला नहीं होने के कारण सफाई का पानी सड़क पर व पड़ोस के घरों के सामने जमा होने लगा. इसी बात को लेकर स्थानीय निवासियों व मंदिर की सफाई कर रहे लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों की ओर से पत्थर चलने लगे. पथराव के कारण एक ई-रिक्शा का अगला शीशा चकनाचूर हो गया और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची व स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा. हालांकि, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गयी है. पुलिस वायरल वीडियो व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है. तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन