आम हड़ताल के तहत ट्रेड यूनियन व किसान-खेत-मजदूर संगठन ने निकाला जुलूस, किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

महिला व नौजवानों ने केंद्रीय एवं राज्य सरकार के विरोध में अपने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तीयां एवं हाथों में झंडा लिए थे.

विज्ञापन

मुंगेर केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को आहुत आम हड़ताल के तहत यूनियन के कर्मियों ने जहां मुंगेर रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला और शहर के मुख्य मार्ग होते हुए किला परिसर के शहीद स्मारक पहुंचकर सभा किया. उसकी अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव संजीवन सिंह ने की. वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सैकड़ों किसान, मजदूर, नौजवानों ने मुंगेर शहर में विरोध मार्च निकाला. जिसका नेतृत्व जिला सचिव भरत मंडल व अध्यक्ष रविंद्र मंडल ने किया. लेबर कोड को समाप्त करने, बिजली बिल विधेयक 2025 को रद्द करने, ट्रेड यूनियन पर लगातार हमले, किसान विरोधी कृषि ट्रेड डील को समाप्त करने, जी राम जी रोजगार को समाप्त कर मनरेगा को बहाल करने, केंद्रीय ग्रामीण डाक सेवकों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने सहित बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आम हड़ताल का आह्वान किया गया. महिला व नौजवानों ने केंद्रीय एवं राज्य सरकार के विरोध में अपने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तीयां एवं हाथों में झंडा लिए थे. सभा को पूर्व अंचल मंत्री विजय कुमार मंडल, निर्माण कामगार यूनियन के महासचिव रामविलास मंडल, जिला परिषद सदस्य मुरारी प्रसाद, कामरेड अखिलेश झा उर्फ पप्पू झा, कामरेड देवेंद्र शर्मा, गीता देवी ने संबोधित किया. इधर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बिहार राज्य सचिव कृष्णदेव शाह ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसान-विरोधी, जन-विरोधी, और कॉरपोरेट-समर्थक है. विडंबना यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस समझौते की घोषणा ऐसे मौके पर की है जब संसद सत्र चल रहा था. इसका भारत, विशेषकर भारतीय किसान समुदाय पर असर पड़ना निश्चित है. अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ और अन्य गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य कर देगा. टैरिफ जो भारतीय किसानों के लिए सुरक्षा कवच था, इसे अब समाप्त किया जा रहा है. इससे अमेरिका से डेयरी उत्पादों की बाढ़ आने का रास्ता खुल जाएगा. सभा में नारायण यादव, कामेश्वर रंजन, सुधीर यादव, भुवनेश्वर तांती, शेखर तांती, उत्तम दास, रामचंद्र मंडल, विश्वनाथ मंडल, मंटू यादव, वकील यादव आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन