ePaper

जाली नोट चलाने वाला गिरोह सक्रिय, दो दुकानों पर एक ही नंबर का मिला नोट

Updated at : 30 Apr 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

जाली नोट चलाने वाला गिरोह सक्रिय, दो दुकानों पर एक ही नंबर का मिला नोट

विज्ञापन

बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों जाली नोट चलाने वाला गिरोह सक्रिय है. व्यवसायी जाली नोट को नहीं पकड़ पा रहे हैं और आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं. माना जा रहा है कि जाली नोट चलाने वाला गिरोह शाम के समय अंधेरे का फायदा उठाकर भीड़-भाड़ वाले दुकानों को अपना निशाना बना रहा है. गिरोह इतना शातिर है कि 100 रुपये का नये एवं पुराने नोट का जाली नोट बनाकर बरियारपुर बाजार में खपा रहा है. नोटर का नंबर भी सेम टू सेम बताया जा रहा है. दो जगहों पर ऐसा मामला सामने आया है. पहला मामला ब्रह्मस्थान स्थित कारू के झालमुढ़ी के दुकान पर शाम के समय इस गिरोह के सदस्यों ने झालमुढ़ी खाने के बाद जाली नोट चलाया. नोट देखने से असली नोट ही प्रतीत होता है. दुकान पर भीड़भाड़ होने के कारण दुकानदार भी नोट को असली व नकली की पहचान नहीं कर पा रहे हैं. दूसरा मामला गांधीपुर स्थित एक मिठाई दुकानदार मुकेश साह के साथ हुआ. इस दुकान में भी भीड़ के समय कुछ लोग समान लिये और जाली नोट देकर चले गये. झालमुढ़ी व मिठाई की दुकान पर जो जाली नोट दिया गया है दोनों का नंबर सेम है. जिसका नंबर 6NM644354 है. फिलहाल 100 रुपये का जाली नोट चलने का मामला सामने आ रहा है. हो सकता है कि अन्य नोट को भी बरियारपुर के बाजार में खपाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन