ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति नहीं बनाने पर आठ विद्यालयों से स्पष्टीकरण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति नहीं बनाने पर आठ विद्यालयों से स्पष्टीकरण

ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों में उपस्थिति नहीं बनाने को लेकर डीईओ सह स्थापना शाखा डीपीओ असगर अली ने 8 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है.

विज्ञापन

मुंगेर. ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों में उपस्थिति नहीं बनाने को लेकर डीईओ सह स्थापना शाखा डीपीओ असगर अली ने 8 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है. जिसके लिये डीईओ ने संबंधित विद्यालयों को पत्र भेजा है. डीईओ सह स्थापना डीपीओ ने अपने पत्र में कहा है कि विभागीय निर्देशानुसार ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज की जानी है. इसमें वर्तमान में शिक्षकों द्वारा उपस्थिति दर्ज भी किया जा रहा है. इस बीच ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की गयी. जिसमें पाया गया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा वहां पदस्थापित सभी शिक्षकों द्वारा 19 मार्च को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया है. जो विभागीय निर्देश की अवहेलना किया जाना प्रमाणित करता है तथा मनमानेपन रवैये अपनाये जाने को परिलक्षित करता है. ऐसे में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी पदस्थापित शिक्षक इसे लेकर अपना स्पष्टीकरण बीईओ के माध्यम से दो दिनों के अंदर अद्योहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे कि क्यों नहीं 19 मार्च को अनुपस्थित मानते हुए उक्त तिथि का वेतन कटौती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. बता दें कि इस मामले में डीईओ सह शिक्षा विभाग स्थापना डीपीओ ने प्राथमिक विद्यालय फोर्ट एरिया, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बेलन बाजार, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, कोड़ा मैदान, प्राथमिक विद्यालय, जाला यादव टोला, संग्रामपुर, प्राथमिक विद्यालय, दामनकोल, हवेली खड़गपुर, प्राथमिक विद्यालय, भेलवा, बरियारपुर, प्राथमिक विद्यालय, रेता, बरियारपुर तथा प्राथमिक विद्यालय, जसीडीह मुरकट्टा स्थान, धरहरा के प्रधानाध्यापक तथा वहां पदस्थापित शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन