कल से पीजी सेमेस्टर-2 के लिए भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 7:33 PM

विज्ञापन

एमयू द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के नियमित तथा सत्र 2022-24 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म तीन जुलाई बुधवार से भराया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के नियमित तथा सत्र 2022-24 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म तीन जुलाई बुधवार से भराया जायेगा. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के तीन से 11 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. जबकि 12 से 13 जुलाई के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क भराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के कुल 500 रुपये परीक्षा फॉर्म शुल्क विद्यार्थियों को जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. जबकि विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा.

स्नातक सेमेस्टर-2 के लिए परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया आरंभ

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के एक से 20 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भराया गया है. जबकि 21 से 22 जुलाई के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थियों को 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा.

चार जुलाई से होगी बी-फार्मा सेमेस्टर-5 की परीक्षा

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने दो कॉलेज बाबा राजाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन (फार्मेसी) तथा जमुई कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में सत्र 2020-24 बी-फार्मा सेमेस्टर-5 में नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षा चार जुलाई से ली जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा एसके कॉलेज, लोहंडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि बी-फार्मा सेमेस्टर-5 की परीक्षा चार से नौ जुलाई तक ली जायेगी. जिसके लिये एसके कॉलेज, लोहंडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां परीक्षा प्रतिदिन एक पाली में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ली जायेगी.

———————————————————————-

ग्रीष्मावकाश के बाद एमयू के कॉलेजों में कक्षाएं आरंभ

मुंगेर. एक माह के ग्रीष्मावकाश के बाद एमयू के कॉलेजों में सोमवार से कक्षाओं का संचालन आरंभ हो गया. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 1 से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया था. इस दौरान एमयू के कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन बंद था. वहीं सोमवार से ग्रीष्मावकाश के बाद कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन आरंभ हो गया है. जबकि कॉलेज खुलने के बाद आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के आंतरिक परीक्षा को लेकर सूचना जारी की जायेगी. साथ ही कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र 2024-28 के लिये भी जल्द कक्षाओं का संचालन आरंभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन