जमालपुर से गुजरने वाली एक ट्रेन कैंसिल, दो ट्रेनें चल रहीं लेट : यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर जंक्शन | Prabhat Khabar Network

जमालपुर से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए जरूरी सूचना. गोमती नगर-मालदा अमृत भारत एक्सप्रेस आज रद्द कर दी गई है. वहीं, उधना-मालदा स्पेशल और ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं.

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर) : भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड से होकर शनिवार को सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. जमालपुर से गुजरने वाली एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जबकि दो अन्य ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं. ट्रेनों के प्रभावित परिचालन के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोमती नगर-मालदा अमृत भारत एक्सप्रेस कैंसिल

मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर चलने वाली 13436 डाउन गोमती नगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस को शनिवार के लिए रद्द कर दिया गया है.

प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, मालदा रेल मंडल के न्यू फरक्का में जमीन धंसने की घटना के कारण ट्रेन को कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है.

उधना-मालदा स्पेशल करीब 9 घंटे लेट

उधना जंक्शन से मालदा टाउन जाने वाली 09033 डाउन स्पेशल फेयर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:40 बजे है.

जानकारी के अनुसार, सुबह 9:30 बजे तक ट्रेन पटना जंक्शन भी नहीं पहुंची थी. ऐसे में इसके शनिवार को करीब अपराह्न 2 बजे तक जमालपुर पहुंचने की संभावना बतायी गयी है.

ब्रह्मपुत्र मेल भी एक घंटे से अधिक विलंबित

इसके अलावा कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल भी अपने निर्धारित समय से एक घंटे से अधिक विलंब से चल रही है. लगातार ट्रेनों के प्रभावित परिचालन के कारण जमालपुर और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन