सुबह-सुबह जमालपुर-किऊल पैसेंजर में चढ़े TTE, शुरू हुई टिकट जांच... बिना टिकट यात्रियों में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

73421 जमालपुर किऊल पैसेंजर ट्रेन में टिकट जांच करते टटीइ | Prabhat Khabar Network

जमालपुर किऊल पैसेंजर ट्रेन में अचानक टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाने से बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई. अभयपुर स्टेशन पर भी विशेष अभियान चलाकर प्लेटफार्म टिकट के महत्व को समझाया गया.

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर) : जमालपुर-किऊल रेलखंड पर शनिवार की सुबह उस समय यात्रियों में हड़कंप मच गया, जब जमालपुर से किऊल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक टिकट चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया. जमालपुर कमर्शियल विभाग के अधिकारियों की देखरेख में चले अभियान में आधा दर्जन से अधिक टीटीई ट्रेन में सवार हुए और ट्रेन खुलते ही यात्रियों के टिकट की जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन खुलते ही शुरू हो गई टिकट जांच

जमालपुर से किऊल के लिए रवाना होने वाली 73421 अप पैसेंजर ट्रेन शनिवार को अपने निर्धारित समय सुबह 7:20 बजे के बजाय करीब 18 मिनट की देरी से 7:38 बजे रवाना हुई. ट्रेन में जमालपुर के चीफ टिकट इंस्पेक्टर सुमन शर्मा के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक टीटीई सवार हुए.

ट्रेन के जमालपुर स्टेशन से खुलते ही टिकट जांच शुरू कर दी गई. इससे बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. चलती ट्रेन में जांच होने के कारण यात्रियों को बचने या इधर-उधर जाने का मौका नहीं मिला. बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया.

अभयपुर स्टेशन पर भी चला टिकट जांच अभियान

ट्रेन में टिकट जांच करते हुए कमर्शियल विभाग के अधिकारी और टीटीई अभयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां टीम ने ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म पर भी टिकट जांच अभियान शुरू कर दिया.

प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने वाले यात्रियों के टिकट की जांच की गयी. जिन यात्रियों के पास वैध टिकट नहीं मिला, उनसे जुर्माना वसूला गया. स्टेशन पर यह अभियान काफी देर तक जारी रहा.

टिकट काउंटर की बिक्री में गिरावट बनी वजह?

सूत्रों के अनुसार अभयपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की बिक्री में काफी गिरावट आयी है. इसी के बाद कमर्शियल विभाग की ओर से स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. विभाग का उद्देश्य यात्रियों को प्लेटफॉर्म में प्रवेश से पहले वैध टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट लेने के प्रति जागरूक करना भी बताया जा रहा है.

समाचार संप्रेषण तक अभयपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच अभियान जारी था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन