डॉ फैजउद्दीन को मिला जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी का प्रभार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2024 8:07 PM

विज्ञापन

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार सिन्हा द्वारा सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामप्रवेश प्रसाद को जिला वैक्टर वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी बनाया गया है

विज्ञापन

मुंगेर. असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार सिन्हा द्वारा सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामप्रवेश प्रसाद को जिला वैक्टर वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि रक्त अधिकोष के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है. सीएस ने बताया कि 31 दिसंबर को डॉ अरविंद कुमार सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इसे लेकर वरीयता के आधार पर डॉ रामप्रवेश को जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी बनाया गया है. साथ ही वे कुष्ठ नियंत्रण इकाई एवं फाइलेरिया नियंत्रण इकाई के चिकित्सा पदाधिकारी के प्रभार में रहेंगे. उन्होंने बताया कि डॉ अरविंद कुमार के पास ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी का पद प्रभार में था. इस कारण उनके सेवानिवृत्त होने पर ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बनाया गया है. इधर, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि डॉ रामप्रवेश से सप्ताह में एक दिन इमरजेंसी ड्यूटी तथा पुरुष वार्ड का राउंड लगाने का अनुरोध किया गया था. जिसपर डॉ रामप्रवेश द्वारा सहमति दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन