काली प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने किया सोझी घाट का निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2024 6:45 PM
भीड़ नियंत्रण के साथ ही आवश्यक सूचना माइक के माध्यम से देने का निर्देश दिया
मुंगेर काली प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने सोझी घाट का निरीक्षण किया. उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को विसर्जन को लेकर बचे हुए कार्य को शुक्रवार की देर रात तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर नगर आयुक्त कुमार अभिषेक मुख्य रूप से मौजूद थे. डीएम ने सोझी घाट पर माइकिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने सहित शुक्रवार की शाम तक गंगा के जल स्तर को चिन्हित कर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया. साथ ही वहां बने नियंत्रण कक्ष का भी उन्होंने निरीक्षण किया. उन्होंने नियंत्रण कक्ष में तैनात दंडाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भीड़ नियंत्रण के साथ ही आवश्यक सूचना माइक के माध्यम से देने का निर्देश दिया. विसर्जन के पश्चात प्रतिमा वाहनों को बनाये गये निर्धारित मार्ग से ही लाने के लिए पुलिस बलों को विशेष निर्देश दिया गया. ताकि इससे विसर्जन के लिए आने वाली दूसरी प्रतिमा वाहनों को परेशानी न हो. डीएम ने छठ पर्व के अवसर पर यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाये रखने के लिए वाहनों का पार्किंग, ठहराव भगत सिंह चौक के निकट मॉडल स्कूल के प्रांगण में, टाउन हॉल के मैदान में, सरकारी बस स्टैंड में, ऑटो स्टैंड में तथा किला के अंदर पोलो मैदान में किया गया है. जिलाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश देते हुए आम जन से भी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










