रामविलास आजाद की पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण का लिया निर्णय

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक भवन स्थित टेटिया आजाद टोला में शनिवार को कामरेड रामविलास आजाद की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक भवन स्थित टेटिया आजाद टोला में शनिवार को कामरेड रामविलास आजाद की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामस्वरूप मंडल और संचालन रघुवीर प्रसाद सिंह ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अच्युतानंद सिंह ने उनके जीवन और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही कहा कि रामविलास आजार ने हमेशा समाज के दबे-कुचले लोगों के हक के लिए संघर्ष किया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव संजीवन कुमार सिंह और विजय मंडल ने कहा कि पार्टी का विस्तार और सदस्यता नवीकरण के बाद किसानों, नौजवानों, छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर सरकार से मांग उठाई जाएगी. उन्होंने रोजगार की गारंटी देने, छात्रों की फीस वृद्धि पर रोक लगाने तथा किसानों को घोषित मूल्य पर खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की. साथ ही कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा. बैठक में अगले पुण्यतिथि पर कामरेड रामविलास आजाद की प्रतिमा का अनावरण करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. साथ ही सर्वसम्मति से टेटियाबंबर का संयोजक सुभाष कुमार तथा सह संयोजक के रूप में रामस्वरूप मंडल और रघुवीर प्रसाद सिंह को मनोनीत किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन