रेलवे ट्रैक के समीप मिला अधेड़ का शव
रेल थाना क्षेत्र जमालपुर अंतर्गत जमालपुर और दशरथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार को करीब 45 वर्षीय एक पुरुष का शव बरामद किया गया.
जमालपुर. रेल थाना क्षेत्र जमालपुर अंतर्गत जमालपुर और दशरथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार को करीब 45 वर्षीय एक पुरुष का शव बरामद किया गया. जानकारी मिलने पर रेल पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. रेल थाना अध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि पुरुष का शव किलोमीटर संख्या 360-3 और 360-4 के बीच रेल पटरी के नजदीक पड़ा हुआ मिला. मृतक के कपड़े से न तो कोई मोबाइल और न ही उसकी पहचान का कोई कागजात मिल पाया. इस कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो पायी है. प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीक होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के करण का पता चल पायेगा. इस मामले में फिलहाल यूडी केस दर्ज किया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए