दो दिनों से लापता युवती का कुआं में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 10:14 PM
धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा सातबिग्घी टाल स्थित कुआं से रविवार को एक युवती का शव मिला.
धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा सातबिग्घी टाल स्थित कुआं से रविवार को एक युवती का शव मिला. जिसकी पहचान औड़ाबगीचा निवासी शैलेंद्र यादव की 17 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी के रूप में हुई. जो पिछले दो दिनों से घर से लापता थी. शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि रविवार की सुबह किसान जब मवेशी के लिए घास काटने के लिए रेलवे लाइन पार कर औड़ाबगीचा सातबिग्घी टाल क्षेत्र गये. इसी दौरान एक किसान की नजर कुंआ पर पड़ा. जिसमें एक युवती का शव तैर रहा था. यह खबर जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गया और लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक दल बल के साथ पहुंचे और शव को कुएं से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया. शव की पहचान औड़ाबगीचा निवासी शैलेंद्र यादव की 17 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि मृतका 25 अक्तूबर की सुबह 9 बजे से ही लापता थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने धरहरा थाना में लड़की के गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज करायी. मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि घर मे खाना बनाने में मां का सहयोग करने के लिए बड़े भाई ने बहन को डांट-फटकार लगाई थी. इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि गुस्से में आकर उसने कुआं में कूदकर जान दे दी है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
धरहरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










