48 घंटे के बाद भी नहीं हुई अपराधियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने दिया था आश्वासन
बरियारपुर. पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बरियारपुर में अपराधियों ने गोलीबारी व एक मिठाई व्यवसायी से मारपीट की थी. इस मामले में बरियारपुर बाजार निवासी मिठाई व्यवसायी मुनेश्वर प्रसाद साह ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि घटना के दिन व्यवसायियों ने सड़क जाम किया था तो पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही थी. लेकिन घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस अपराधियों की गिरफ्तार नहीं कर पायी. बताया जाता है कि अपराधी का मनोबल इतना ऊंचा हो चुका है कि शाम होते ही अपराधी बाजार में मंडराने लगता है. मंगलवार की शाम जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया वह थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है. अपराधियों ने बरियारपुर बाजार में गोली फायर करते हुए सुमन स्वीट्स संचालक मुनेश्वर प्रसाद साह के साथ ही मारपीट कर फरार हो गया था. गोलीबारी की घटना के विरोध में जब व्यवसायी वर्ग ने सड़क जाम किया तो थानाध्यक्ष ने 24 घंटे के अंदर अपराधी को पकड़ लेने का आश्वासन देकर सड़क जाम को हटवा दिया, लेकिन 24 घंटे के बदले 48 घंटे बीत गये. फिर भी पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करना तो दूर उसकी शिनाख्त नहीं कर पायी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए