मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क के निर्माण में रैयतों को मुआवजा राशि की भुगतान प्रक्रिया शुरु

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क के निर्माण को लेकर रैयतों के बीच मुआवजा राशि की भुगतान का प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है. इसके तहत तुलसीपुर और करहरिया मौजा के 08 रैयतों के बीच 44 लाख रुपए का भुगतान किया गया है. जबकि 100 से अधिक रैयतों को मुआवजा राशि लेने को लेकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस निर्गत कर दिया गया है. साथ ही भू-अर्जन विभाग के द्वारा मुंगेर सीमा क्षेत्र के घोरघट के समीप से मापी का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क (munger mirzachowki four lane road) के निर्माण को लेकर रैयतों के बीच मुआवजा राशि की भुगतान का प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है. इसके तहत तुलसीपुर और करहरिया मौजा के 08 रैयतों के बीच 44 लाख रुपए का भुगतान किया गया है. जबकि 100 से अधिक रैयतों को मुआवजा राशि लेने को लेकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस निर्गत कर दिया गया है. साथ ही भू-अर्जन विभाग के द्वारा मुंगेर सीमा क्षेत्र के घोरघट के समीप से मापी का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.

विज्ञापन

फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण के लिए एनएचएआई के द्वारा भू-अर्जन विभाग को 50 करोड़ रुपया एक बार में खर्च करने का अधिकार दिया गया है. जबकि भू अर्जन विभाग द्वारा राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र एनएचएआई को जैसे ही सौंप दिया जाएगा. वैसे ही पुनः 50 करोड़ रुपया भू-अर्जन विभाग को उपलब्ध करा दिया जाएगा. जबकि डीपीआर के अनुसार मुंगेर से मिर्जाचौकी के बीच फोरलेन सड़क 60 मीटर (196.8 फीट) चौड़े जमीन का अधिग्रहण करना है.

फोरलेन में लगभग दस किमी स्थायी बाइपास बनाया जाएगा. बाहाचौकी-मिर्जाचौकी के 125 किमी फोरलेन सडक बनने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. इसमें जिले के अधीन 23.480 किमी सड़क निर्माण की प्रक्रिया भू-अर्जन विभाग के द्वारा प्रारंभ कर दी गई है. जिले में 36 मौजा से 151.928 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है.

Also Read: पकड़ौआ विवाह: सेना में ज्वाइनिंग से पहले युवक का अपहरण कर करा दी शादी, अब प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा सामने, जानें पूरी घटना…

Posted by: Thakur Shaktilochan

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन