Ring Road: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा है दो-दो रिंग रोड, बजट और रूट भी हो गया तय

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

रिंग रोड (प्रतीकात्मक)

Ring Road in Munger: सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान 5 फरवरी को मुंगेर जिला को कई सौगात देंगे. इसी दिन सीएम जिले में बनाने वाले दो रिंग रोड का शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन

Ring Road in Munger: प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) 5 फरवरी को तारापुर में दो रिंग रोड का शिलान्यास करेंगे. इन रिंग रोड के बनाने से टाउन में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी साथ ही दूसरे जिलों में जाने वाली गाड़ियों को भी टाउन में आने से रोका जा सकेगा. इसके अलावा जमुई और देवघर जाने वाले बिना मुंगेर के तारापुर में प्रवेश किए ही वहां जा सकेंगे. इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा.

बिहार सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है

मुंगेर में बनाने जा रही रिंग रोड बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है. इसका उद्देश्य मुंगेर टाउन के ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है. मुंगेर रिंग रोड के बन जाने से टाउन के अंदर आने वाली गाड़ियों को शहर के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा. इससे लोगों को ट्रैफिक जाम की स्थिति से राहत मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रिंग रोड

लागत और रूट जानिए

मुंगेर शहर में बनने जा रहे दोनों रिंग रोड को बनाने में लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किया जायेगा. मुंगेर टाउन का पहला रिंग रोड रणगांव-तारापुर-बंशीपुर-धोबई कांवरिया रोड से होकर छत्रहार-धर्मराय के आगे बिहमा मोड़ होते हुए सुल्तानगंज-देवघर को जोड़ेगा. दूसरा रिंग रोड मुंगेर के मधुरा-सतखड़िया से होते हुए खड़गपुर-तारापुर मार्ग को पार कर सुल्तानगंज-देवघर मुख्य पथ पर धौनी गांव के नजदीक जाकर मिलेगा.

शहर के लोगों को क्या-क्या लाभ मिलेगा

मुंगेर टाउन में रिंग रोड के बनने से शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वाहनों को मुख्य सड़क से बाहर रखा जा सकेगा. इससे यात्रा में समय की बचत होगी. बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन के कारण स्थानीय व्यापारियों और उद्योगों को खूब फायदा होगा. साथ ही, रिंग रोड के किनारे नए व्यवसाय भी स्थापित किये जा सकेंगे. रिंग रोड बन जाने के बाद इस रोड से टाउन से गुजरने वाले भारी ट्रकों और वाहनों को बाहर किया जाएगा इससे दुर्घटनाओं और सड़क एक्सीडेंट में कमी आएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस पुल पर दो दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए क्या है वजह…

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन