बाइक के धक्के से नवमी की छात्रा घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Sep 2024 7:41 PM
बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर गांव के समीप एनएच 80 पर एक छात्रा बाइक के धक्के से घायल हो गयी.
बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर गांव के समीप एनएच 80 पर एक छात्रा बाइक के धक्के से घायल हो गयी. बताया जाता है कि बरियारपुर बस्ती निवासी यशपाल कुमार की पुत्री आरती सिन्हा डीएवी मुंगेर में पढ़ती है. मंगलवार को वह सड़क पार कर रही थी. तभी वह बाइक के धक्के से घायल हो गयी. परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्ची को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है. वहीं घटना की सूचना पर बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. धक्का मारने वाला बाइक चालक ब्रह्मस्थान निवासी सुग्रीव मंडल है. एक शराबी सहित दो वारंटी गिरफ्तार बरियारपुर. बरियारपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को नीरपुर गांव से शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी सहित दो वारंटी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नीरपुर गांव निवासी प्रफुल्ल सिंह शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा था. जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया. जबकि दो अन्य वारंटी दीवानी टोला निवासी टुनटुन मंडल व ब्रह्मस्थान निवासी सरस्वती चंद्र को गिरफ्तार किया गया. तीनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










